पुलिस का जन जागरूकता व सख्ती अभियान तेज

Spread the love

देवरिया। जनपद भर में मिशन शक्ति फेज-5.0 और शक्ति दीदी अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने नगवा खास, भाटपाररानी सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 समेत अन्य आपात सेवाओं के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
वहीं अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बनकटा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उधर, यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 136 वाहनों का ई-चालान किया और 12 वाहनों को सीज किया। बिना फिटनेस, लाइसेंस और अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई की गई।

 

Previous post 4 मार्च को ओपन हो रहा यह आईपीओ, IIT-बॉम्बे के प्रोफेसर होंगे मालामाल!
Next post जिला एकीकरण समिति की बैठक आज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *