जिला एकीकरण समिति की बैठक आज

Spread the love

देवरिया। जिला एकीकरण समिति की बैठक  आयोजित की गयी है। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे गांधी सभागार, विकास भवन में संपन्न होगी।
बैठक में समिति से जुड़े जनपद के माननीय सदस्य भाग लेंगे। स्थानीय समाज में आपसी एकता को मजबूत बनाने, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा सामाजिक सद्भाव को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सदस्यों द्वारा सुझाव प्रस्तुत किए जाएंगे और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रणनीति तय की जाएगी।
प्रशासन की ओर से सभी संबंधित सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर रचनात्मक सुझाव देने का अनुरोध किया गया है, ताकि जनपद में शांति, एकता और भाईचारे का वातावरण सुदृढ़ हो सके।

Previous post पुलिस का जन जागरूकता व सख्ती अभियान तेज
Next post सपा में शामिल हुए दीनानाथ कुशवाहा, पीडीए को मजबूत करने का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *