सपा में शामिल हुए दीनानाथ कुशवाहा, पीडीए को मजबूत करने का संकल्प

Spread the love

देवरिया। देवरिया सदर से दो बार विधायक रहे दीनानाथ कुशवाहा के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर रामपुर कारखाना क्षेत्र के डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने किया।
चंद्रभूषण सिंह यादव ने माला व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत करते हुए कहा कि दीनानाथ कुशवाहा पीडीए की अवधारणा से प्रेरित नेता हैं और उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
दीनानाथ कुशवाहा ने कहा कि उनका लक्ष्य अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने बेरोजगारी व महंगाई जैसे मुद्दों पर चिंता जताते हुए जनसमर्थन जुटाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post जिला एकीकरण समिति की बैठक आज
Next post शाइन सिटी घोटाला: यूपी का भगोड़ा राशिद नसीम UAE में गिरफ्तार, 1000 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *