देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने आशा ज्योति केन्द्र में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में महिला उपनिरीक्षक रेखा देवी एवं महिला आरक्षी सरिता बिन्दु को निलंबित कर दिया है।
आरोप है कि ड्यूटी के दौरान पीड़िता वन स्टॉप सेंटर से निकल गई। इसे राजकीय कर्तव्य में घोर लापरवाही मानते हुए दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है।
साथ ही ड्यूटी पर तैनात महिला पीआरडी कर्मियों एवं वन स्टॉप सेंटर मैनेजर के विरुद्ध कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
