जिला सैनिक बंधु बैठक में 11 प्रकरणों पर सुनवाई

Spread the love

देवरिया। नवीन सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला सैनिक बंधु बैठक में 11 पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की समस्याओं पर सुनवाई की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल सुधाकर त्यागी ने की।
बैठक में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण, रास्ता विवाद, भूमि पैमाइश तथा न्यायालय में लंबित मामलों सहित 11 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। संबंधित विभागों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
अध्यक्ष ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति की भूमि के क्रय-विक्रय में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। बिना जिलाधिकारी की अनुमति ऐसे मामलों में बैनामा विधिसम्मत नहीं है। पूर्व सैनिकों से किसी भी क्रय-विक्रय से पूर्व अनुमति लेने का आग्रह किया गया।

Previous post महिला उपनिरीक्षक व महिला आरक्षी निलंबित
Next post बीएसए शालिनी श्रीवास्तव निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *