बीएसए शालिनी श्रीवास्तव निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

Spread the love

देवरिया। जनपद के कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण में शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की संस्तुति पर की गई है।
उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 द्वारा जारी आदेश में उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में शिथिलता एवं लगभग एक वर्ष तक प्रभावी कार्रवाई न करने के आरोप प्रथम दृष्टया सिद्ध पाए गए हैं। शासन ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली-1999 के तहत निलंबन एवं विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
जांच की निष्पक्षता के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक, गोरखपुर मंडल को जांच अधिकारी नामित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा तथा उनका संबद्धीकरण शिक्षा निदेशक (बेसिक), लखनऊ कार्यालय से किया गया है।
रिक्त पद पर नियमित तैनाती तक प्राचार्य, डायट देवरिया को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Previous post जिला सैनिक बंधु बैठक में 11 प्रकरणों पर सुनवाई
Next post क्या वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप से रोक पाएगी भारतीय महिला टीम? इस चुनौती से पार पाना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *