मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने लिया सुरक्षा का जायजा

Spread the love

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में रविवार सुबह 5 से 8 बजे तक जनपद में “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारियों ने मॉर्निंग वॉकर से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई तथा तीन सवारी, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि जनपद में 17 स्थानों पर चेकिंग कर 369 लोगों और 205 वाहनों की जांच की गई। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Previous post पीड़िताओं की सुरक्षा व अधिकारों के संरक्षण पर जोर, वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण
Next post जनपदीय पुलिस ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *