देवरिया। भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के चकिया कोठी चौराहा पर चल रहे 11 दिवसीय श्रीसीताराम नाम जाप महायज्ञ के पांचवें दिन मंगलवार को कथावाचक पं. घनश्यामानन्द ओझा ने भगवान राम के जन्म की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कथावाचक ने कहा कि सज्जनों की रक्षा और दुर्जनों के संहार के लिए प्रभु श्रीराम ने अवतार लिया था। उनके अवतार लेते ही राजा दशरथ के महल में हर्ष का वातावरण छा गया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का अवतार संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए हुआ।
कथावाचक ने अपना प्रसिद्ध सोहर “बबुआ डीएम होइहें ना, बबुआ पीएम होइहें ना” सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर कथावाचक कुलदीप जी महाराज और दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने भी विभिन्न प्रसंग सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। महायज्ञ के संचालक मिथिला धाम सीतामढ़ी से पधारे संत बालक राघवेंद्र दास ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन में पूरे क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिल रहा है।
कार्यक्रम में यज्ञ समिति के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
