शिफ्टेड व नोटिस सूची में नाम आने पर तुरंत कराएं सुधार : व्यास 

Spread the love

देवरिया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने जनपद के नेताओं, कार्यकर्ताओं, जोन व सेक्टर प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों तथा आम मतदाताओं से अपील की है कि जिन मतदाताओं का नाम नोटिस या “शिफ्टेड” सूची में दर्ज हुआ है, वे तत्काल अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक सुधार कराएं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में बीएलओ द्वारा फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाता सूची से नाम विलोपन की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में समय रहते सुधार नहीं कराने पर संबंधित मतदाताओं का नाम सूची से हटने की आशंका बनी रह सकती है।
जिलाध्यक्ष ने संबंधित मतदाताओं से शीघ्र बीएलओ से मिलकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने और अपने मताधिकार को सुरक्षित रखने की अपील की। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस विषय की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटने पाए।

Previous post कथा सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर
Next post एक बार फिर मानकों की धज्जियां उड़ा रहा अवैध ईंट भट्ठा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *