देवरिया। जिले के ग्रामीण क्षेत्र स्थित एसबीटी पब्लिक स्कूल, विशुनपुरा बखरा में नए ब्लॉक के निर्माण के लिए शुक्रवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यालय के चेयरमैन एम.एन. त्रिपाठी ने गौरी-गणेश पूजन कर नींव में पांच ईंट रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए भवन का निर्माण विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने आशा जताई कि नए ब्लॉक के बनने से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और विद्यालय की प्रगति को नया आयाम मिलेगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
