लोक अदालत के प्रणेता शिवदयाल सिंह चौरसिया को जयंती पर किया नमन

Spread the love

देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर शुक्रवार को लोक अदालत के प्रणेता व सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि शिवदयाल सिंह चौरसिया गरीबों को न्याय दिलाने के लिए समर्पित महान व्यक्तित्व थे।
उन्होंने बताया कि 13 मार्च 1903 को लखनऊ के पास खरिका में जन्मे शिवदयाल सिंह चौरसिया ने विज्ञान और कानून की शिक्षा प्राप्त कर लखनऊ हाईकोर्ट, पटना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत की तथा लोक अदालत की अवधारणा को आगे बढ़ाया।
यादव ने कहा कि उन्होंने 1929 में बैकवर्ड क्लासेस लीग की स्थापना कर पिछड़े, दलित और वंचित समाज को संगठित करने का अभियान चलाया। कार्यक्रम में इकबाल अहमद, लोरिक यादव, शंकर गोंड, सुरेश नारायण सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Previous post नए ब्लॉक निर्माण के लिए किया भूमि पूजन
Next post स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से विकास सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *