जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

देवरिया। माय भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कॉलेज हॉल में जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का विषय आपातकाल के 50 वर्ष : लोकतंत्र के लिए सीख रहा, जिसमें जनपद के 59 युवाओं ने पंजीकरण कर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में जिया रहमान प्रथम, सिद्धेश्वर ओझा द्वितीय, हर्षित दुबे तृतीय, वर्षा मद्देशिया चतुर्थ और स्वस्तिका दुबे पंचम स्थान पर रहीं।
मुख्य अतिथि देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। युवाओं को फिट और जागरूक रहकर देश के विकास में योगदान देना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआरडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रताप नारायण सिंह ने की। निर्णायक मंडल में प्रो. पूजा नायक, प्रो. समरेंद्र बहादुर शर्मा, प्रो. भूपेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. वेद प्रकाश सिंह व डॉ. आनंद मोहन शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों ने किया।

 

Previous post सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई
Next post थाना समाधान दिवस में 64 शिकायतें, 12 का मौके पर निस्तारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *