देवरिया। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर निस्तारण कराया।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में आयोजित समाधान दिवस में जनपद के विभिन्न थानों पर कुल 64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं।
