तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए 20 खिलाड़ियों को मिली छात्रवृत्ति

Spread the love

देवरिया। संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट ट्रस्ट  और एम 3 एम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में खेल छात्रवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 20 प्रतिभाशाली तीरंदाजों को छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र और आर्चरी उपकरण प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अतुल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने से भविष्य में यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।
विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य रतन पाल सिंह और अखिलेश प्रताप सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
ऐश्वर्या महाजन ने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निदेशक व अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता संजीव कुमार सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन प्राचार्य डॉ. मधु सिंह ने किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छट्ठे लाल निगम सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Previous post यातायात पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
Next post बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, कहा- अगली बार गोली माथे में मारेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *