देवरिया। यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी बाइक चलाने और बिना फिटनेस व लाइसेंस वाले ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की गई। कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में सवारी भरने वाले वाहनों की भी जांच की गई। इस दौरान 118 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा नौ वाहनों को सीज किया गया।
इसके अलावा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस टीमों ने बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।
