देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर कांशीराम की जयंती शंकर गोंड की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण यादव ने कहा कि कांशीराम ने उत्तर भारत में पीडीए समाज को संगठित कर वंचित वर्गों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू कराने के लिए देशभर में साइकिल यात्रा निकालकर जनदबाव बनाया और नारा दिया मंडल कमीशन लागू करो, वरना गद्दी खाली करो।
उन्होंने कहा कि कांशीराम ने जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी का नारा देते हुए वंचित वर्गों की सत्ता में भागीदारी के लिए कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का निर्माण किया। बैठक में कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग भी की गई।
इस मौके पर सुरेश नारायण सिंह, अभिषेक गुड्डू गोंड, जयराम यादव, व्यास यादव, गोविंद यादव, दयानंद यादव, श्रीकांत चौहान, श्यामराज कन्नौजिया, नगीना यादव, नारायण प्रसाद, श्यामसुंदर प्रसाद, बेलभद्र गोंड, सचिन कुमार, नाजिर अंसारी, लोरिक यादव, अशोक यादव, रामअशीष यादव, मिथिला वर्मा, रामप्यारे यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
