बी.एड. छात्राध्यापकों ने किया योगाभ्यास, स्वास्थ्य के प्रति हुए जागरूक

Spread the love

देवरिया। परमहंस बबुआ जी ग्रुप ऑफ कॉलेज, पिंडी देवरिया में बी.एड. छात्राध्यापकों ने अपने विषय से जुड़े योग प्रोजेक्ट के तहत सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राध्यापकों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डी.के. सिंह ने कहा कि योग का नियमित अभ्यास व्यक्ति की दिनचर्या को संतुलित बनाता है। इससे तन, मन और जीवन के विभिन्न पक्षों पर नियंत्रण स्थापित होता है। उन्होंने बताया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता भी बढ़ाता है, जो अध्ययन और अध्यापन दोनों के लिए आवश्यक है।
प्रोफेसर नितिन मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तो मन पढ़ाई और कार्य में पूरी तरह से लग सकेगा। इसलिए योग को जीवन का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए।
इस दौरान जिले के अनुभवी योग विशेषज्ञ डॉ. पिन्टू लाल यादव ने सभी छात्राध्यापकों और महाविद्यालय परिवार को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व और इसके नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों की भी जानकारी दी।
योगाभ्यास कार्यक्रम में विनय कुमार पांडेय, सर्वेश्वर, विकास चौहान, सुधीर साहनी, दीपक कुमार राम, आलोक यादव, अभय कुमार यादव, आकृति, मानसी सिंह, अंकिता, उम्मी फातिमा सहित अन्य छात्राध्यापक उपस्थित रहे।

Previous post वैकल्पिक घरेलू ईंधन के लिए पशुपालन उपयोगी: निशाकांत 
Next post सीएम योगी का भर्ती बोर्ड को सख्त निर्देश ; परीक्षा में किसी जाति विशेष या सम्प्रदाय पर ना करें अमर्यादित टिप्पणी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *