सपा जनसंपर्क कार्यालय का शुभारम्भ, अखिलेश पीडीए हितैषी

Spread the love

देवरिया। सदर विधानसभा क्षेत्र के महुआनी में समाजवादी पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा द्वारा कराया गया, जिसका फीता समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में काटा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ही पीडीए समाज के वास्तविक हितैषी हैं, इसलिए वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटना होगा।
उन्होंने पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा को पीडीए समाज का सच्चा हिमायती बताते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि दीनानाथ कुशवाहा एक जुझारू और जमीन से जुड़े नेता हैं, जिनके प्रयासों से देवरिया में पार्टी संगठन और मजबूत होगा।
इस दौरान पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने कहा कि उनका लक्ष्य एक बार फिर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनवाना है। उन्होंने कहा कि पहले निर्दल विधायक रहते हुए उन्होंने मुलायम सिंह यादव की सरकार बनाने में सहयोग किया था, अब फिर सपा सरकार बनवाने का संकल्प है। कार्यक्रम में कई सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post लैंड फॉर जॉब घोटाला में लालू यादव को फिर झटका, अब दिल्ली हाईकोर्ट से याचिका खारिज
Next post स्वच्छ बीआरडी, स्वस्थ बीआरडी का लिया संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *