देवरिया। शहर के बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीआरडी इको क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर प्रताप नारायण सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने इको संकल्प पत्र में उल्लिखित संकल्पों को एक स्वर में दोहराया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. पी. एन. सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वच्छ बीआरडी, स्वस्थ बीआरडी, स्वच्छ देवरिया, स्वस्थ देवरिया” केवल नारा नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का अर्थ केवल आसपास की सफाई नहीं, बल्कि तन और मन की शुद्धि भी है। जहां स्वच्छता होती है, वहीं सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है। स्वच्छ वातावरण ही अच्छी सेहत, मानसिक शांति और उन्नत समाज की नींव है। उन्होंने छात्रों से कूड़ा-कचरा कूड़ेदान में डालने तथा प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रो. हरि शंकर गोविंद राव, प्रो. के. के. ओझा, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. विनय सिंह, डॉ. भावना सिन्हा, डॉ. सिकंदर पासवान, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. धीरज वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
