अवैध रूप से भंडारित हाई स्पीड डीजल बरामद

Spread the love

Lदेवरिया। पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर की गई छापेमारी में अवैध रूप से भंडारित हाई स्पीड डीजल बरामद किया गया।
उपजिलाधिकारी रुद्रपुर हरिशंकर लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम जोगिया खुर्द में दो स्थानों पर छापा मारकर कुल 18 ड्रम में लगभग 3550 लीटर डीजल जब्त किया। पहली कार्रवाई में वीरबहादुर यादव के मकान से 15 ड्रम (करीब 3000 लीटर) डीजल मिला, जबकि दूसरी छापेमारी में रामानंद यादव के यहां से 3 ड्रम (करीब 550 लीटर) डीजल बरामद हुआ।
दोनों स्थानों पर डीजल भंडारण के संबंध में कोई वैध अनुमति या अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जांच में यह मामला हाई स्पीड डीजल (आवंटन एवं नियंत्रण) आदेश, 1981 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 का उल्लंघन पाया गया।
प्रशासन ने बरामद डीजल को कब्जे में लेकर थाना कोतवाली रुद्रपुर को सुपुर्द कर दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Previous post एक्सपोजर विजिट के लिए कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या पहुंचे पशुपालक
Next post अभियान: 139 वाहनों का ई-चालान, 7 वाहन सीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *