अभियान: 139 वाहनों का ई-चालान, 7 वाहन सीज

Spread the love

देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मालवीय रोड, कसया रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस और अवैध हूटर का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 139 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 7 वाहनों को सीज किया गया। यातायात पुलिस ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि यातायात नियमों का पालन कराया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Previous post अवैध रूप से भंडारित हाई स्पीड डीजल बरामद
Next post ईरान युद्ध के बीच अमेरिका में निकली ट्रंप के खिलाफ रैली, ‘No Kings’ के लगे नारे- VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *