नायब तहसीलदार पद पर चयनित त्रिपुरेश मणि का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

Spread the love

शिव मंदिर में किया दर्शन-पूजन, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

देवरिया। महेशपुर निवासी कौशलेंद्र कुमार त्रिपाठी के सुपुत्र त्रिपुरेश मणि त्रिपाठी के नायब तहसीलदार पद पर चयन होने के बाद गांव आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महेशपुर गांव स्थित शिव मंदिर पर स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां ग्रामवासियों ने अपने गांव के लाल को माला पहनाकर स्वागत किया और चयन पर बधाई दी।
गांव आगमन पर त्रिपुरेश मणि त्रिपाठी ने शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा पारिवारिक धार्मिक स्थलों पर मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गौरी बाजार विश्व विजय निषाद ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि यहां के एक युवा का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। पूर्व प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी ने भी उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से प्रमुख प्रतिनिधि गौरी बाजार विश्व विजय निषाद, पूर्व प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी, जिला मंत्री महेश मणि त्रिपाठी, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष उदयभान सिंह, रमाशंकर मणि त्रिपाठी, तारकेश्वर मणि त्रिपाठी, शशि भूषण पांडेय, प्रेम शंकर सिंह, जगत नारायण पांडेय, रमेश पांडेय, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर विद्युत अवधेश मणि त्रिपाठी, कामेश्वर मणि त्रिपाठी, सुभाष पांडेय, कौशल किशोर शर्मा, अवधेश यादव, सत्यम यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous post 6 महीने नहीं, भारत का कच्चा तेल भंडार केवल 20-40 दिनों के लिए पर्याप्त है; PNGRB सचिव ने बताया
Next post प्रदूषण कार्यालय के संरक्षण में चल रहे अवैध ईंट उद्योग, कार्रवाई कब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *