पीसीएस में चयनित अनुष्का यादव को भारतीय संविधान किया भेंट

Spread the love

देवरिया। जनपद के भाटपार रानी क्षेत्र के खोरहवा निवासी पीसीएस में चयनित अनुष्का यादव को सपा के पूर्व प्रवक्ता एवं सामाजिक चिंतक चंद्रभूषण यादव द्वारा भारतीय संविधान भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कहा कि प्रतिभा की पहचान हर जगह होती है और कठिन परिश्रम व ज्ञान के बल पर व्यक्ति बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है। अनुष्का यादव ने यह साबित कर दिखाया है।
सम्मान से अभिभूत अनुष्का यादव ने कहा कि उन्हें आगे भारतीय संविधान के अनुरूप कार्य करना है, इसलिए सम्मान स्वरूप मिला भारतीय संविधान उनके लिए अत्यंत आदरणीय है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुओं को दिया।
इस अवसर पर दीनानाथ चौधरी, डॉ. मुकेश यादव, प्रदीप कुमार यादव सहित अन्य लोगों ने अनुष्का यादव को पीसीएस में चयनित होने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Previous post कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *