स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लिनिक को किया सील

Spread the love

देवरिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के न्यू कॉलोनी स्थित अवैध रूप से संचालित एक निजी अस्पताल पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया।
टीम ने बताया कि आविका क्लिनिक का नाम बदलकर तृषिका क्लिनिक के नाम से अस्पताल संचालित किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर व जनरल वार्ड का निरीक्षण किया गया, लेकिन मौके पर अस्पताल से संबंधित कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक को सील करने की कार्रवाई की।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है और अवैध अस्पताल बंद होने तक यह कार्रवाई जारी रहेगी। छापेमारी टीम में अरुण शाही, सूरज आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous post पीसीएस में चयनित अनुष्का यादव को भारतीय संविधान किया भेंट
Next post भाटपार रानी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *