स्वतंत्रता आंदोलन में झलकारी बाई का रहा अप्रतिम योगदान

Spread the love

देवरिया। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीरता और बलिदान की अद्वितीय मिसाल पेश करने वाली वीरांगना झलकारी बाई को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण यादव ने कहा कि मातृभूमि के लिए झलकारी बाई की दी गई कुर्बानी हमें राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के प्रति सजग करती है।
उन्होंने कहा कि झांसी की रानी रानी लक्ष्मी बाई को उनके पुत्र के साथ सुरक्षित बाहर निकालने के लिए स्वयं लक्ष्मीबाई का रूप धारण कर अंग्रेजों से युद्ध करते हुए झलकारी बाई ने जो बलिदान दिया, वह अद्भुत और अकल्पनीय है। उनका योगदान स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर व्यास यादव, इसमुहम्मद, सुरेश नारायण सिंह, झुल्लर अंसारी, गोकुला यादव, श्रीनिवास प्रसाद, नगीना यादव, धन्नू यादव, विनोद यादव, मुरलीधर, गोविंद यादव, दयानंद यादव, अभिषेक गुड्डू गोंड, नाजिर अंसारी, अयोध्या वर्मा, बेलभद्र गोंड, शंकर गोंड, नारायण प्रसाद, श्यामसुंदर प्रसाद, सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Previous post यक्ष ऐप से अपराधियों की जानकारी, मिशन शक्ति अभियान चलाया गया
Next post शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *