देवरिया। जनपद के लार थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना लार पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 430/2025, धारा 69, 352, 351(2) बीएनएस से संबंधित नामजद अभियुक्त आसिफ सरवर उर्फ राजा पुत्र स्वर्गीय गुलाम सरवर निवासी फतेहनगर गांधी मार्केट कस्बा लार जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव, कांस्टेबल विपुल गिरी, कांस्टेबल अक्षय पाल तथा कांस्टेबल नरेन्द्र यादव थाना लार शामिल रहे।
