चकनाली विवाद मामले में प्रधान समेत अन्य लोगों के विरुद्ध केस दर्ज

Spread the love

देवरिया। बरहज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में चकनाली जमीन पर रास्ता निर्माण को लेकर हुए विवाद के मामले में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया था। टीम के लौटने के बाद पुनः विवाद की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। अधिवक्ता के साथ मारपीट व हमले के आरोप में ग्राम प्रधान सहित अन्य नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। भूमि विवाद पुराना बताया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Previous post प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता का परिणाम है बरहज की घटना : ऋषि
Next post एक दिवसीय रोजगार मेंले का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *