प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता का परिणाम है बरहज की घटना : ऋषि

Spread the love

देवरिया। जनपद के बरहज क्षेत्र की हालिया घटना को लेकर आजाद हिन्द सेना वाहिनी के संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट ऋषि पाण्डेय ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एडवोकेट बिजेंद्र सिंह की मौत प्रशासनिक लापरवाही और उदासीनता का सीधा परिणाम है। इसी प्रकार की लापरवाही पहले फतेहपुर की घटना में भी देखने को मिली थी।
उन्होंने कहा कि गांवों में रास्ता, नाली और भूमि विवाद जैसे मामलों में पीड़ित व्यक्ति न्याय के लिए भटकता रहता है। जनता दर्शन, तहसील दिवस और थाना दिवस जैसे कार्यक्रमों में शिकायत करने के बाद भी न तो स्पष्ट निर्णय होता है और न ही समस्या समाधान की कोई ठोस पहल की जाती है। परिणामस्वरूप छोटे-छोटे विवाद बढ़कर बड़े विवाद और मारपीट तक पहुंच जाते हैं और कई बार बड़ी घटनाएं हो जाती हैं।
ऋषि पाण्डेय ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि ऐसे मामलों में तत्काल और कड़ा कदम उठाया जाए तथा समाधान दिवसों की ईमानदारी से मॉनिटरिंग हो। उन्होंने कहा कि यदि इन कार्यक्रमों में प्रभावी समाधान नहीं दिया जा सकता, तो ऐसे थाना दिवस और तहसील दिवस जैसे कार्यक्रमों को बंद कर देना चाहिए, क्योंकि इससे केवल सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।

Previous post शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next post चकनाली विवाद मामले में प्रधान समेत अन्य लोगों के विरुद्ध केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *