देवरिया। जनपद की बनकटा पुलिस ने किराना दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 3,525 रुपये नकद, एक टूटा सीसीटीवी कैमरा और बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल की रात आरोपी ने दुकान में घुसकर चोरी की थी। अगली सुबह दुकान मालिक ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
