लू से बचाव को लेकर डीएम अलर्ट, विभागों को निर्देश

Spread the love

देवरिया । भीषण गर्मी और संभावित लू के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जनपद के सभी विभागों को अलर्ट करते हुए प्रभावी कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हीट वेव एवं अग्निकांड से जनहानि रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
डीएम ने जनपद, तहसील, ब्लॉक और नगर निकाय स्तर पर नोडल अधिकारियों की तैनाती कर जिम्मेदारियां तय की हैं। स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में हीट वेव मरीजों के लिए बेड आरक्षित रखने, ओआरएस और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने तथा 24×7 स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निकायों को सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल, प्याऊ और कूलिंग सेंटर स्थापित करने, जबकि पंचायतों को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था और हैंडपंपों को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग को स्कूल समय में बदलाव, आउटडोर गतिविधियों पर रोक और बच्चों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। मनरेगा व श्रम विभाग को कार्य समय में परिवर्तन और श्रमिकों के लिए छाया व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
अग्निशमन विभाग को 24 घंटे अलर्ट रहने और मॉक ड्रिल कराने, जबकि विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कृषि, पशुपालन, जल निगम, वन, पर्यटन व महिला एवं बाल विकास विभाग को भी आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
डीएम ने सभी विभागों को कार्ययोजना बनाकर तत्काल लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि लू से बचाव के लिए जनजागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है और लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Previous post किराना दुकान में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
Next post स्कूल वाहनों की जांच में कई खामियां आयी सामने, विद्यालय को कराया बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *