ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अभियुक्त को न्यायालय ने सुनाई सजा

Spread the love

देवरिया। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के चलते दुष्कर्म और पोकसो एक्ट से जुड़े मामले में एक अभियुक्त को अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है।
थाना मईल में दर्ज वर्ष 2014 के मुकदमे में आरोपी सचिदानन्द यादव को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। इस मामले में एडीजीसी विपिन बिहारी मिश्रा, कोर्ट मुहर्रिर सोनू यादव, पैरवीकार गोविन्द कुमार यादव और मॉनिटरिंग सेल प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन कन्विक्शन के जरिए लंबित मामलों में तेजी से न्याय दिलाने का प्रयास जारी है।

Previous post थाना समाधान दिवस में 119 मामले आये, 25 शिकायतें निस्तारित
Next post एसडीएम विपिन द्विवेदी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *