थाना समाधान दिवस में 119 मामले आये, 25 शिकायतें निस्तारित

Spread the love

देवरिया। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस और राजस्व विभाग ने मिलकर जनता की समस्याएं सुनीं।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने थाना कोतवाली में स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान पूरे जनपद में कुल 119 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 25 मामलों का मौके पर ही निस्तारण हो सका। शेष मामलों के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में डेस्क सिस्टम के जरिए हर थाना क्षेत्र में बीट स्तर पर अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Previous post स्कूल वाहनों की जांच में कई खामियां आयी सामने, विद्यालय को कराया बंद
Next post ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अभियुक्त को न्यायालय ने सुनाई सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *