दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया। जनपद के बनकटा थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना बनकटा में दर्ज मुकदमा संख्या 136/2025 में धारा 376(3) भादवि एवं पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित आरोपी चन्द्रभूषण प्रसाद को रविवार को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अहिरौली बघेल गांव का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक  संतोष कुमार मौर्य और कांस्टेबल अश्वनी सरोज शामिल रहे।

Previous post चौपालों के जरिए महिलाओं को किया जागरूक
Next post नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *