देवरिया। जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने रविवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की तथा जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।
बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और प्रभावी पुलिसिंग पर जोर दिया।
अभिजीत आर. शंकर वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे अम्बेडकरनगर और औरैया में पुलिस अधीक्षक के रूप में तथा लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
