युवक की गोली मारकर हत्या, छह नामजद के विरुद्ध केस दर्ज, दो हिरासत में

Spread the love

देवरिया। जनपद में गौरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार रात युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। सोपरी गांव निवासी पप्पू यादव (38) की अज्ञात हमलावरों ने उस समय हत्या कर दी, जब वह बाहर जाने से पहले रास्ते में ढाबे पर खाना खाने रुका था।
जानकारी के अनुसार, पप्पू यादव करीब छह माह बाद कमाकर घर लौटा था और सोमवार रात दोबारा काम पर जाने के लिए निकला था। रात करीब 11:30 बजे ढाबे पर रुके। पप्पू पर पहले से पीछा कर रहे तीन युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर व अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे।
सीओ रुद्रपुर हरिराम यादव ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Previous post दिल्ली :अंकिता सिंह की एकल कला प्रदर्शनी अपवर्ग ए सेलिब्रेशन ऑफ इनर बैलेंस
Next post कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोकसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *