कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोकसभा

Spread the love

देवरिया। मोहसिना किदवई के निधन पर कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। सूचना मिलते ही जिले के कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने की।
सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि किदवई का जीवन देश सेवा, सामाजिक सरोकार और संगठन के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। उनके निधन से कांग्रेस ही नहीं, बल्कि पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस दौरान कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post युवक की गोली मारकर हत्या, छह नामजद के विरुद्ध केस दर्ज, दो हिरासत में
Next post UGC कानून के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, सरकार पर जमकर बरसे वक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *