डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर सफाई कर्मियों का सम्मान, सामाजिक समानता का संदेश

Spread the love

देवरिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बड़हरा स्थित गगन राजवाड़ा में महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के अंतिम पायदान पर कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित कर सामाजिक सम्मान और समानता का संदेश दिया गया।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजनी पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर रजनी पांडेय ने कहा कि सफाई कर्मी समाज की रीढ़ हैं, जिनके बिना स्वच्छ जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और बाबा साहब के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और न्याय पहुंचाना ही सच्ची सेवा है।
कार्यक्रम का संचालन अरुण मिश्रा ने किया, जबकि अध्यक्षता सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह ने की। इस दौरान पुष्पा देवी, निरंजन शुक्ला, संजय चौरसिया, दिवाकर चंद यादव, मनोज राजभर, सूरज वाल्मीकि, कमलचंद कनौजिया, राहुल तिवारी, हरेंद्र यादव, अरविंद पांडे और मुद्रिका प्रसाद सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में सम्मानित महिला सफाई कर्मियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। आयोजन ने समाज में सम्मान, समानता और सहभागिता का सशक्त संदेश दिया।

Previous post डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाषण-निबंध प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया हुनर
Next post शिक्षित बनो, संगठित बनो व संघर्ष करो के उपदेश को आत्मसात करने का दोहराया  संकल्प 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *