देवरिया। शहर के बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इस दौरान स्वयंसेविका स्मिता ठाकुर ने सरस्वती वंदना और तनुश्री भास्कर ने एनएसएस लक्ष्यगीत प्रस्तुत किया वहीं स्वयंसेवक सुधीर कुमार ने डॉ. अंबेडकर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ प्रोफेसर हरिशंकर गोविंद राव ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक सुधारों और उनके विचारों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर समानता, शिक्षा और न्याय के सशक्त पैरोकार थे।
इसके बाद समाज निर्माण में शिक्षा का महत्व डॉ. अंबेडकर का दृष्टिकोण विषय पर भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें 24 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम जिया रहमान,द्वितीय रानी गुप्ता,
तृतीय अक्षय यादव, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम परी तिवारी, द्वितीय शहनाज खातून, तृतीय अनुराधा खातून रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया।
निर्णायक मंडल में डॉ. भावना सिन्हा, डॉ. ओमप्रकाश यादव, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. हृदय कुमार, डॉ. हेमंत दुबे, डॉ. राज जायसवाल,
डॉ. विजय पाल आदि शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
