व्यक्ति नहीं विचार थे अंबेडकर

Spread the love

देवरिया। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा, देवरिया द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के रामनाथ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने समाज में व्याप्त असमानताओं को दूर करने का मार्ग दिखाया और लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपना जीवन कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।
वहीं अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहब एक युगदर्शी व्यक्तित्व थे, जिनके विचार आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण मिश्र, डॉ. ब्रह्मा सिंह, राजेश पासवान, विजेंद्र चौहान, रामजीत शर्मा, दुष्यंत सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार, वीरेंद्र पाठक, हरिश्चंद्र गुप्ता और विजय कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous post शिक्षित बनो, संगठित बनो व संघर्ष करो के उपदेश को आत्मसात करने का दोहराया  संकल्प 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *