संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत किया गया जागरूक

Spread the love

देवरिया, 16 अप्रैल। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत बैतालपुर विकास खंड के ग्राम उधोपुर, बटुलही, छितही बाजार एवं रनिहवां में सुअर पालन करने वाले पशुपालकों को जागरूक किया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पम्पलेट वितरण कर पशुपालकों को बताया कि सुअर बाड़ों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा आस-पास मल-मूत्र एकत्र न होने दिया जाए। उन्होंने बाड़ों एवं आस-पास के क्षेत्र में नियमित रूप से कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव करने की सलाह दी। अभियान के दौरान सभी सुअर बाड़ों का सैनेटाइजेशन कराया गया और पशुओं को कृमि नाशक दवा भी उपलब्ध कराई गई। पशुपालकों को स्वाइन फीवर से बचाव के लिए समय से टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित किया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी ने बताया कि सुअर पालन का कार्य आबादी से दूर किया जाए, जिससे संचारी रोगों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। साथ ही पशुओं के मल-मूत्र से फैलने वाली लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस जागरूकता अभियान में सुनील कुमार एवं महेंद्र यादव का विशेष सहयोग रहा।

Previous post चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Next post देवरिया पुलिस का एक्शन मोड: हत्या, चोरी, अवैध असलहा समेत कई मामलों का खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *