चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया। जनपद के लार पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बोरी में दो कॉफी मशीन के 66 टुकड़े और 1100 रुपये नगद बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक पांडेय (32), सोनू प्रसाद (25) और अजमल (40) शामिल हैं। तीनों को मेहरौना चौकी क्षेत्र स्थित एक कबाड़ी की दुकान से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक कमलेश यादव, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Previous post राजनीति में महिलाओं की अब होगी असली भागीदारी: भावना 
Next post संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत किया गया जागरूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *