मूक-बधिर बच्चों के लिए कॉक्लियर इम्प्लांट

Spread the love

योजना का आवेदन 25 तक

देवरिया। जनपद में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के मूक-बधिर बच्चों के लिए राज्य सरकार द्वारा कॉक्लियर इम्प्लांट योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत श्रवण बाधित बच्चों को सुनने और बोलने योग्य बनाने के लिए कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रति बच्चे लगभग ₹6 लाख तक का अनुदान दिया जाता है। विभाग द्वारा चयनित चिकित्सालयों में यह सुविधा उपलब्ध है, जिससे बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का कॉक्लियर इम्प्लांट कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, फोटो, माता-पिता का आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है।

आवेदन पत्र 25 अप्रैल तक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन कक्ष संख्या-17 में जमा किए जा सकते हैं।

अधिकारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद पात्र बच्चों का परीक्षण कराया जाएगा और चयनित लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Previous post देवरिया पुलिस का एक्शन मोड: हत्या, चोरी, अवैध असलहा समेत कई मामलों का खुलासा
Next post अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *