अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया। जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बरहज पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
बरहज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रगड़गंज से पैना जाने वाले मार्ग पर स्थित एक खाली झोपड़ी से आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक यादव उर्फ सचिन (32) निवासी बरठा लाला, थाना मईल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बरहज में मुकदमा संख्या 119/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामलक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल दीपक यादव और कांस्टेबल विश्वजीत यादव शामिल रहे।

Previous post मूक-बधिर बच्चों के लिए कॉक्लियर इम्प्लांट
Next post मानदेय व ईपीएफ भुगतान को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का ने किया आंदोलन, हड़ताल का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *