मानदेय व ईपीएफ भुगतान को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का ने किया आंदोलन, हड़ताल का ऐलान

Spread the love

देवरिया। जनपद में ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय और ईपीएफ भुगतान में हो रही देरी व अनियमितताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नाराज कर्मियों ने सामूहिक हड़ताल का ऐलान करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है।

ग्राम रोजगार सेवक संघ, देवरिया ने खंड विकास अधिकारी देवरिया सदर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि मनरेगा कर्मियों को लंबे समय से मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है। संघ ने इसे गंभीर समस्या बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की है।

संघ पदाधिकारियों के अनुसार, सभी ग्राम रोजगार सेवक आज से 25 अप्रैल तक पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार का सरकारी कार्य नहीं किया जाएगा।

संघ ने प्रशासन से मांग की है कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए, ताकि आंदोलन समाप्त किया जा सके। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि हड़ताल के दौरान किसी प्रकार का दबाव बनाया गया तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश भारती, संतोष पांडेय, हरिप्रताप शर्मा, किरण निराला, सत्यप्रकाश सिंह, जय सिंह, बबलू प्रसाद, रविकांत पांडेय, जुगनू गुप्ता, धर्मेंद्र, देवेंद्र शर्मा सहित कई ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

Previous post अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Next post यातायात अभियान में 152 वाहनों का चालान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *