देवरिया। बरहज क्षेत्र के ग्राम करौंदी में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पट्टीदारों के बीच हुए झगड़े में घायल मवाजा की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
