चार बाइक चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया। जनपद के गौरीबाजार पुलिस ने बाइक चोरी की चार घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक चोरी की बाइक, एक अन्य इस्तेमाल की गई बाइक, 13 हजार रुपये नकद, फर्जी नंबर प्लेट और चार मास्टर चाभियां बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल को मझना नाला के पास से चोरी हुई बजाज प्लेटिना के मामले में कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर चीनी मिल ग्राउंड के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अन्य तीन बाइक चोरी की घटनाओं में भी संलिप्तता कबूल की। आरोपियों द्वारा चोरी की बाइक बिहार बॉर्डर पर बेचने की बात भी सामने आई है। फिलहाल दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous post मकान विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार हिरासत में
Next post अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने को जागरूकता अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *