अभ्युदय योजना में फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

Spread the love

पांच जून तक करें आवेदन, जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

देवरिया।प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि इसके तहत राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया और महाराजा अग्रसेन कॉमर्स कॉलेज, देवरिया में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन 20 अप्रैल से शुरू हो गए हैं, जबकि अंतिम तिथि 05 जून निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा जून के दूसरे सप्ताह में होगी। इसके बाद परिणाम, काउंसिलिंग और मेरिट के आधार पर जून के तीसरे सप्ताह में चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कोचिंग कक्षाएं 01 जुलाई 2026 से प्रारंभ होंगी।

योजना के अंतर्गत यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई, नीट और एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी महाराजा अग्रसेन कॉमर्स कॉलेज स्थित मुख्यमंत्री अभ्युदय पुस्तकालय (कक्ष संख्या-4) से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9140893676, 7258826133 और 9695925434 पर कार्यालय समय में संपर्क कर सकते हैं। आवेदन और कोचिंग पूरी तरह निःशुल्क है। पात्रता के अनुसार अलग-अलग परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी एक से अधिक आवेदन भी कर सकते हैं।

Previous post हीटवेव से बचाव को किसानों को अपनाने होंगे जरूरी उपाय
Next post दिशा की बैठक संपन्न, विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *