यातायात नियमों के उल्लंघन पर 54 वाहनों का चालान

Spread the love

देवरिया। यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शहर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
भटवलिया, बस स्टैंड और कसया ओवरब्रिज सहित विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना फिटनेस और बिना लाइसेंस वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 54 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Previous post सपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, 30 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन का ऐलान
Next post मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *