सपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, 30 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन का ऐलान

Spread the love

देवरिया। समाजवादी पार्टी की बरहज विधानसभा की मासिक बैठक बरहज डाक बंगले पर विधानसभा अध्यक्ष रामबहादुर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन विजय चौहान ने किया।

बैठक में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। सेक्टर और बूथ प्रभारियों को नई मतदाता सूची उपलब्ध कराते हुए निर्देश दिया गया कि वे प्रत्येक नाम का गहन सत्यापन करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। यदि किसी योग्य व्यक्ति का नाम छूटा हो, तो तत्काल आपत्ति दर्ज कर उसे जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया।

जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने बरहज की हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ निर्दोष लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जो न्याय व्यवस्था के लिए चिंताजनक है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऐसे मामलों को तत्काल वापस लिया जाए और संबंधित परिवारों का उत्पीड़न बंद किया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी।

इस क्रम में 30 अप्रैल को बरहज तहसील परिसर में आम जनता के साथ लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous post दिशा की बैठक संपन्न, विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *