हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया। जनपद के बघौचघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर विशुनपुरा सबयां बिहार बॉर्डर के पास से शैलेष यादव उर्फ टाइगर (27) निवासी भटवलिया वार्ड नंबर 5 को गिरफ्तार किया। वह 17 जनवरी को जमीनी विवाद में हुई मारपीट के मामले में वांछित था।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में पूर्व में दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया है।

Previous post मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
Next post पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *